पठानकोट | जिला कांगड़ा पेंशन संघ के प्रधान कृष्ण सरूप शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की कि पेंशनरों के लिए मेडिकल बजट जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में 2 से 3 सालों से पेंशनरों के मेडिकल बिल लंबित पड़े हैं। इस दौरान कई पेंशनरों की मौत भी हो चुकी है। प्रधान ने हिमाचल प्रदेश सरकार मांग की है कि पेंशन भत्ते 65,70,75 में डीए शामिल किया जाए।


