पठानकोट | लोक सेवा मंच मामून जिला पठानकोट ने 31वें स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन मामून के राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में किया। इस वार्षिक स्थापना दिवस समारोह में समाज सेवक विजय पासी मुख्यातिथि, जबकि पार्षद मामून वार्ड नंबर-10 के पार्षद अमित शर्मा मीतू विशेष रूप से पहुंचे। समारोह में मंच ने अतिथियों को अपनी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मंच के प्रथम चेयरमैन ठाकुर विक्रम सिंह की धर्मपत्नी, अध्यक्ष महेश चंद शर्मा, पूर्व पंच राज कुमार शर्मा, रमन शर्मा गोरु, हंसिनी एनजीओ की अध्यक्ष कुसुम खजुरिया, अशोक कुमार शर्मा, प्रशोत्म शर्मा, पूर्व पंच धर्म सिंह, शेरू, पोरस शर्मा नसीब सिंह, हरीश कुमार आदि मौजूद थे।


