पठानकोट | अंदरून बाजार स्थित माता आशापूर्णी मंदिर कमेटी ने प्रधान विनोद मल्होत्रा की अध्यक्षता में बैठक की। प्रधान विनोद मल्होत्रा ने बताया कि नए साल का शुभ आरंभ माता आशापूर्णी जी के संग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के प्रांगण में आज रात 9 बजे जागरण चौकी करवाई जाएगी।


