19 को त्रिशूल दीक्षा, बजरंग दल ने संकल्प कार्यक्रम को लेकर की बैठक

पठानकोट | बजरंग दल पठानकोट ने 19 जनवरी को आयोजित किए जा रहे त्रिशूल दीक्षा संकल्प कार्यक्रम को लेकर मामून के वार्ड नंबर 10 में बैठक की। यह जिलाध्यक्ष साहिल जमवाल की अध्यक्षता में किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन की ओर से 19 जनवरी को जुगियाल के परशुराम मंदिर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समारोह में कोई भी 15 से लेकर 40 वर्ष का सनातनी हिंदू त्रिशूल दीक्षा संकल्प ले सकता है। इस मौके पर चेतन जमवाल, गौरव पठानिया, दविंदर सिंह, सौरव पठानिया, नरेंद्र जमवाल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *