कोटा संभाग (कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़) के पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। वित्त (पेंशन) विभाग ने जीवित प्रमाण-पत्र अपडेट कराने की अवधि 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। यह निर्णय उन पेंशनर्स के लिए लिया गया है जिन्होंने अभी तक अपना जीवित प्रमाण-पत्र अपडेट नहीं कराया है। ऐसा न करने पर अगले माह से उनकी पेंशन रुक सकती है। पेंशनर्स अपना जीवित प्रमाण-पत्र ट्रेजरी, क्षेत्रीय पेंशन कार्यालय कोटा अथवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़कर किसी भी राजकीय कर्मचारी की एस.एस.ओ. आई.डी. के माध्यम से अपडेट करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, पेंशनर्स को अपनी जन्मतिथि या अन्य पेंशन संबंधी आवेदन क्षेत्रीय पेंशन कार्यालय में भेजते समय सही पता और मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य है। इससे भारतीय डाक व्यवस्था के माध्यम से पत्र सही स्थान पर पहुंच सकेगा।


