धौलपुर में कचरे के ढेर में मिला प्रीमैच्योर नवजात:गंभीर हालत में जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

धौलपुर शहर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। ओडेला रोड स्थित आरएसी के सामने आबकारी थाने के पास कचरे के ढेर में एक प्रीटर्म (प्रीमैच्योर) नवजात शिशु मिला है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर हेड कॉन्स्टेबल रूप सिंह सहित कॉन्स्टेबल चीकू सिंह और लायक सिंह ने स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने नवजात शिशु को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात को यहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। क्या होता है प्रीटर्म नवजात
प्रीटर्म (समय से पहले) नवजात वह शिशु होता है जो गर्भावस्था के 37 सप्ताह पूरे होने से पहले जन्म लेता है, जिसके कारण उसके अंग (जैसे फेफड़े, मस्तिष्क, पाचन तंत्र) पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते और उसे सांस लेने, दूध पीने, शरीर का तापमान बनाए रखने और संक्रमण से लड़ने में कठिनाई हो सकती है, जिससे उसे अक्सर विशेष देखभाल (जैसे NICU और वेंटिलेटर) की आवश्यकता होती है।
ऐसे शिशुओं को अक्सर नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में रखा जाता है, जहां उन्हें वेंटिलेटर, ट्यूब फीडिंग और शरीर को गर्म रखने के लिए इनक्यूबेटर की मदद दी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *