सागर | पेंशनर्स दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश पेंशनर्स समाज जिला सागर द्वारा पेंशनर्स सम्मान समारोह का आयोजन 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय के स्वराज सभागार में है। मध्यप्रदेश पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष जीएल छत्रसाल ने बताया कि कार्यक्रम में नए पेंशनर्स के रजिस्ट्रेशन एवं पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव करेंगे एवं मुख्य अतिथि पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी संभागीय अध्यक्ष पेंशनर्स समाज होंगे।


