सागर | एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के तत्वावधान में रविवार को ग्राम मोहली (बहेरिया) में मेगा सेवा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंदों को स्वास्थ्य, भोजन और ठंड से राहत दी गई। कैंप का नेतृत्व एमके जैन प्रभारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने किया। शिविर के दौरान चिकित्सा परीक्षण एवं निशुल्क औषधि वितरण, पैक लंच वितरण तथा कंबल, गर्म कैप और मोजों का वितरण किया गया। कैंप में डॉक्टर दिवाकर मिश्रा, डॉक्टर लखन पटेल, डॉक्टर वसीमुद्दीन एवं डॉक्टर कुलदीप खटीक ने 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी। वहीं 30 लाभार्थियों को पैक लंच वितरित किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को ठंड से बचाव के लिए गर्म मोजे और कैप्स दी गईं तथा 20 लाभार्थियों को कंबल दिए गए। शिविर में राजेंद्र सुर्रैलिया, राघवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी महेंद्र राय उपस्थित थे।


