सागर | आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन केंद्र में जैन मिलन मुख्य शाखा का 33वां स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धा, सेवा और उत्साह के साथ मनाया। गौशाला में गौ माता को हरी सब्जियां और गुड़ का वितरण किया तथा बीमार गौधन की सेवा की। कार्यक्रम को रजनी श्रेयांश जैन ने संबोधित किया। गौ संवर्धन केंद्र के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण तालेवालों ने केंद्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। जैन मिलन मुख्य शाखा के संस्थापक वीर संजय शास्त्री ने बताया कि भारतीय जैन मिलन की प्रथम शाखा की स्थापना 15 दिसंबर 1993 को हुई थी।


