‘मायरा’ का मुहूर्त : गढ़पहरा-धामोनी में होगी शूटिंग

भास्कर संवाददाता | सागर आचरण फिल्म स्टेशन के बैनर तले बनने वाली फिल्म मायरा का मुहूर्त सिविल लाइन स्थित एक निजी होटल में किया गया। इस अवसर पर समाजवादी नेता रघु ठाकुर ने फिल्म के निर्माता सुनील जैन एवं निधि जैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रयास सागर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सागर और बुंदेलखंड की प्रतिभाओं ने मुंबई जाकर अभिनय के क्षेत्र में नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि आचरण फिल्म स्टेशन द्वारा की गई यह शुरुआत बुंदेलखंड की स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देगी। फिल्म ‘मायरा’ (जर्नी टू डेथ) एक गंभीर विषय पर आधारित है और इसके माध्यम से बुंदेलखंड के ऐतिहासिक स्थलों—धमोनी, गढ़पहरा जैसे किले और महलों को भी देश-दुनिया के सामने लाया जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से फिल्म को विशेष अनुदान देने की मांग भी की। फिल्म के निर्देशक ताहिर हुसैन ने अपनी भूमिका और फिल्म की जानकारी दी। बताया फिल्म के नायक राहुल सिंह और नायिका पूजा सिंह ने कलाकारों और फिल्म की विशेषताओं की जानकारी दी। निर्माता सुनील जैन ने कहा कि यह अभियान बड़े विश्वास और संकल्प के साथ शुरू किया है। उन्होंने सागर वासियों से आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि अब सागर न केवल अभिनय, बल्कि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कीर्तिमान स्थापित करेगा। कार्यक्रम का संचालन राजेश पंडित ने किया तथा आभार प्रदर्शन निधि सुनील जैन ने माना। इस अवसर पर सुरेंद्र सुहाने, सुलोचना मलैया, संजना झा, नम्रता पिंपलापुरे, मीनाक्षी जैन, रामकुमार पचौरी, पप्पू गुप्ता, अंकलेश्वर दुबे, महेश जाटव, प्रफुल्ल चौधरी, अविनाश जैन, मुकुल पुरोहित, विजय साहू, राजा सेन, सिंटू कटारे, भव्य जैन, दीप्ति जैन, कपिल श्रीवास, विकास श्रीवास्तव, संजय व्यास, मिथुन ज्योति, रविंद्र दुबे, काका आनंद दरिया, गौरव पचोरी, गोपाल पचौरी, रामगोपाल यादव, नितिन पचौरी, लालू कपूर आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *