लखनवास| गांव के पेट्रोल पंप के सामने खड़ी बाइक में शनिवार शाम को अचानक आग लग गई हालांकि गनीमत यह रही कि बाइक पेट्रोल पंप से थोड़ी दूरी पर थी तो बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में बाइक पूरी तरह से जल गई। शनिवार शाम करीब 7 बजे भंवास गांव के रहने वाले छीतर सिंह सोंधिया नायरा पेट्रोल पंप के सामने बाइक खड़ी करके सामान खरीदने थोड़ी दूरी पर गए थे। इसी दौरान अचानक बाइक में आग लग गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने पेट्रोल पंप पर रखे उपकरणों और फायर सिस्टम से आग बुझाई। आग लगने का कारण अज्ञात है।


