पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने किया गबन:खुद के स्कैनर पर ट्रांसफर करवाए हजारों रुपए,नौकरी छोड़कर गया

सीकर के जाजोद थाना इलाके में पेट्रोल पंप के सेल्समैन के द्वारा गबन करने का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने पंप की बजाय खुद के स्कैनर पर हजारों रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब इस बात का लगा पंप मालिक को चला तो सेल्समैन नौकरी छोड़कर चला गया। अब मालिक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जाजोद थानाधिकारी गिरधारीलाल डीगवाल ने बताया कि इस संबंध में सीकर के जाजोद थाने में रामचंद्र जाट निवासी श्रीमाधोपुर ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनके हरि पेट्रोलपंप, नेशनल हाईवे संख्या 52 मलिकपुर पर गोविंदगढ़ थाना इलाके के सिंगोद कला गांव का रहने वाला सौरभ शर्मा पुत्र मनोज शर्मा नौकरी करता था। जिसने मार्च महीने में 5 मार्च से लेकर 6 मार्च की रात तक करीब 70 से 72 हजार रुपए पंप के स्कैनर की बजाय खुद के पर्सनल अकाउंट स्कैनर पर ट्रांसफर करवा लिए। जब पंप का हिसाब मिलाया गया तब इस गबन का पता चला। जब सेल्समैन को गबन के बारे में पूछा गया तो पहले तो उसने मना कर दिया। फिर वह नौकरी छोड़कर चला गया। जब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए गए तो सामने आया कि कर्मचारी सौरभ शर्मा ने ही खुद के स्कैनर पर अमाउंट ट्रांसफर करवाया। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *