पेट-दर्द होने पर नाबालिग पहुंची हॉस्पिटल, जांच में निकली गर्भवती:हॉस्पिटल में भर्ती; SP बोले- रिपोर्ट के आधार पर करेंगे कार्रवाई

17 साल की नाबालिग के पेट में दर्द हुआ। परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जब मेडिकल चेकअप हुआ तो वे हैरान रह गए। जांच में सामने आया कि नाबालिग 3 महीने की गर्भवती है। मामला बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके की है। फिलहाल बच्ची बाड़मेर हॉस्पिटल में भर्ती है। परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। वहीं, पुलिस पर्चा बयान लेकर रिपोर्ट दर्ज करेगी। पुलिस के अनुसार- सदर थाना इलाका निवासी 17 साल की नाबालिग ने पेट दर्द होने की शिकायत परिजनों को दी। परिजन सोमवार को बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर आए। वहां डॉक्टर को चेकअप करवाया। इसमें नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिजनों से रिपोर्ट देने के लिए कहा, लेकिन परिजनों की ओर से मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- सदर थाने के एसएचओ को नाबालिग के पर्चा बयान लेने के लिए भेजा गया। परिजन फिलहाल रिपोर्ट देने से आनाकानी कर रहे है। पर्चा बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल बच्ची हॉस्पिटल में भर्ती है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि लड़का नाबालिग के पड़ोस का ही रहने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *