उदयपुर| सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नेमा में रविवार सुबह 8 बजे नीलगिरी का पेड़ काटते समय टहनी गिरने से एक व्यक्ति के सिर में गंभीर रूप से चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना ग्राम निम्हा की है। बताया गया कि गांव के रहने वाले प्रभु राम की जमीन पर लगे नीलगिरी के पेड़ को काटा जा रहा था। इस दौरान उत्तरप्रदेश मुजफ्फरनगर नया गांव नगला बुजुर्ग के रहने वाले महबूब खान पिता गफूर खान उम्र 35 वर्ष के सिर पर पेड़ की टहनी गिर गई। इससे उसका सिर फट गया और अधिक खून निकलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस थाना उदयपुर के राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह की है।


