पेड़ के डंगाल से बचने के प्रयास में हादसा:कार ने पिकअप को मारी टक्कर, दोनों वाहन डैमेज, ड्राइवर ने दर्ज कराई FIR

बालोद में पेड़ के डंगाल से बचने की कोशिश में कार ड्राइवर ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हो गई। इस मामले में पिकअप ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जमरुवा की है। दरअसल, बालोद के जवाहर पारा वार्ड क्रमांक 11 निवासी बुधलाल साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि वे 25 जनवरी को अपने साथी राजेन्द्र साहू और संजय ताम्रकार के साथ साप्ताहिक बाजार गुरूर में सब्जी बेचने गए थे। सब्जी बेचने के बाद जब वे अपने वाहन से वापस बालोद लौट रहे थे, तभी रात 8:30 बजे ग्राम जमरूवा मोड के पास सामने से आ रही अर्टिगा कार के चालक ने सड़क पर पड़े के डंगाल से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे में पिकअप ड्राइवर और उसके साथ मौजूद लोगों को किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई। घटना की जानकारी पिकअप ड्राइवर ने अपने वाहन मालिक मेहतरू राम निषाद को दी। फिलहाल, इस मामले में बालोद थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *