पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस, राजगढ़ के किशनगढ़ कोठी इलाके की घटना

राजगढ़ के किशनगढ़ कोठी इलाके में शुक्रवार की सुबह पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती के अनुसार, युवक की पहचान दीप मेवाड़े(25) के रूप में हुई है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। टीम परिवार और उसके परिचितों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले पर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *