पेड़ पर लटके मिले महिला के शव की हुई पहचान:मृतका बांसवाड़ा की निवासी, पुलिस जांच में जुटी

डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के महिपाल खेल मैदान के पीछे पेड़ पर लटके मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका बांसवाड़ा जिले की रहने वाली है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाने के एएसआई हरिसिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को सूचना मिली थी कि महिपाल खेल मैदान के पीछे एक महिला पेड़ पर लटकी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला करीब 15 फीट ऊंचाई पर साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। शव को पेड़ से उतरवाकर सागवाड़ा अस्पातल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया था। पुलिस की ओर से महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे थे। शु​क्रवार शाम को पुलिस ने उसकी पहचान बांसवाड़ा जिले के दानपुर थानान्तर्गत कोटड़ा निवासी चंपा (45) पत्नी मोहनलाल मईड़ा के रूप में की। जिस पर पुलिस महिला के परिजनों को सूचना दी। शनिवार सुबह परिजन सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचे जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *