पेड़ से गिरा, रातभर जंगल में बेहोश पड़ा रहा:50 ग्रामीणों ने ढूंढा तो सुबह मिला पशुपालक, अस्पताल में इलाज जारी

सिरोही में पिंडवाड़ा तहसील के तेलपुर गांव से सटे नर्सरी वन क्षेत्र में बकरी चराने गया एक पशुपालक पेड़ से गिरकर बेहोश हो गया। उसे पूरी रात 40 से 50 ग्रामीणों ने ढूंढा, जिसके बाद अगले दिन सुबह वो मिला।
गंभीर हालत में उसे वीरवाड़ा एंबुलेंस 108 द्वारा सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में मिला
जानकारी के अनुसार तेलपुर निवासी भीकाराम अपनी बकरियों को चराने जंगल गया था। शाम को बकरियां तो घर लौट आईं, लेकिन भीकाराम नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर की तलाश के बावजूद भीकाराम का कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह 6 बजे से फिर से उनकी खोज शुरू की गई। सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच वह एक पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में मिला। गंभीर बनी हुई है हालत
पास ही कुछ टूटी हुई डालियां पड़ी थीं, जिनकी पत्तियां बकरियों ने खा ली थीं। भीकाराम के मिलने पर एंबुलेंस 108 को सूचना दी गई। एंबुलेंस पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों की जांच में पता चला कि भीकाराम इतनी गहरी बेहोशी में हैं कि उसके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा है। अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, हालांकि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घायल भीकाराम के बेटे उमेश कुमार ने बताया कि इस जंगल में वन्यजीवों की संख्या अधिक है, जिनमें भालू, लकड़बग्घा और लेपर्ड भी कई बार देखे जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *