पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव:हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, सोमवार की शाम से गायब था युवक

गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के टुकुटोली चेचेपाट गांव में कोयनार पेड़ की डाल से युवक का शव मिला है। 17 वर्षीय युवक की बॉडी रस्सी के सहारे झूल रहा था जिसके पैर जमीन पर सटे हुए थे। घाघरा पुलिस ने शव को मंगलवार को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव की स्थिति को देखते हुए आत्महत्या या हत्या पर संशय बना हुआ है। सोमवार शाम से गायब था युवक घटना के संबंध में मृतक के पिता बलिंदर उरांव ने बताया कि उसका बेटा अनुज उरांव सोमवार को दिन के 3.30 बजे बाहर से घर आया था। इसके बाद फिर शाम 7 बजे घर से बिना कुछ बताए बाहर निकला और वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। फिर सुबह घर से करीब सौ मीटर दूर कोयनार पेड़ पर रस्सी के सहारे एक शव लटके होने की सूचना मिली। जाकर देखा तो वह अनुज की बॉडी थी। इसके बाद इसकी सूचना घाघरा थाना को दी गई। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जांच में जुटी है पुलिस हत्या है या आत्महत्या.. पुलिस इस एंगल से भी छानबीन कर रही है। वहीं मामले पर घाघरा थाना के एसआई राहुल कुमार ने बताया प्रथम दृश्य में फांसी लगाकर आत्महत्या प्रतीत होता है पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर खुलासा होगा। फिलहाल छानबीन की जा रही है।मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। 8वीं तक की पढ़ाई कर छोड़ चुका था। कुछ लोग दबी ज़ुबान घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *