दोरनापाल| सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के पेद्दाबोड़केल के जंगल से पुलिस पार्टी ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में एक नाबालिग बालक भी शामिल है। नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक चिंतलनार पुलिस व सीआरपीएफ की 226वीं, 223वीं बटालियन और 203 कोबरा की संयुक्त पार्टी पेद्दाबोड़केल के जंगल की तरफ गश्त-सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच संदिग्धों को देखकर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में मिलिशिया सदस्य ताती सोना 35 वर्ष, मड़कम हिड़मा 20 वर्ष, मड़कम सुक्का 30 वर्ष, जोगेंद्र यादव 50 वर्ष व एक नाबालिग बालक होना बताया।


