बेनूर | नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत मातला के जंगल में किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी संख्या में आयरन फोलिक एसिड टैबलेट फेंक दी है। इनमें से आधी टैबलेट एक्सपायर हो चुकी हैं। बाकी की वैधता अभी बची है। सरपंच मैनूराम वड्डे की सूचना पर बेनूर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने देखा कि सड़क किनारे जंगल में हजारों टैबलेट बिखरी पड़ी थीं। डॉक्टर अनिल पटेल ने बताया कि यह दवाइयां सिर्फ स्कूलों में बांटते हैं।


