पेयजल व्यवस्था में भ्रष्टाचार का आरोप, की शिकायत

राजनांदगांव| ग्राम पंचायत बम्हनी में गर्मी के दौरान पेयजल व्यवस्था में सरपंच द्वारा भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाले ग्रामीणों ने सरपंच जय कुमार सोनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इसी मांग पर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच ने मनमाने तरीके से गांव में पेयजल आपूर्ति स्वयं के टैक्टर, टैंकर से खुद पानी परिवहन किया। गांव में पानी की जितनी आपूर्ति नहीं की गई उससे ज्यादा का बिल पेश किया गया जो कि नियम विरूद्ध है। ग्रामीणों ने कहा कि शासन के राशि का दुरूपयोग करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सरपंच की शिकायत करने गुरूवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रोरेट पहुंचे और उन्होंने लिखित शिकायत की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *