पैंगोलिन की खाल बरामद, पंचायत सचिव समेत दो गिरफ्तार:बलरामपुर वन विभाग और क्राइम ब्यूरो ने लॉज में छापा मारा, 2.9 किलो खाल जब्त

बलरामपुर वन मंडल क्षेत्र में वन्यजीव अपराध का मामला सामने आया है। वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे कुसमी के एक लॉज में छापा मारा। टीम ने पैंगोलिन की 2 किलो 900 ग्राम खाल बरामद की है। इस कार्रवाई में पंचायत सचिव समेत दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में 51 वर्षीय पंचायत सचिव शिवकुमार और ग्राम सरईडिह, सामरी निवासी साहिल शामिल हैं। वन विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। उन्हें रामानुजगंज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वन विभाग ने की कार्रवाई इस संबंध में वन विभाग के एसडीओ मणिकांत वर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। इसी सूचना के आधार पर वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीओ वर्मा ने यह भी कहा कि वन्यजीवों के शिकार और उनके अवैध व्यापार के मामलों में विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *