बालोद| जगन्नाथपुर गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे के बीच पैरावट में आग लग गई। घटना के समय पास के मकान में शोक कार्यक्रम के तहत खाना बनाया जा रहा था। लोगों ने आग और धुएं को देखकर तुरंत पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफी फैल चुकी थी और आसपास के मकानों को भी खतरा था। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जो करीब 2 बजे घटनास्थल पहुंची। गली संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड सीधे आग तक नहीं पहुंच सकी। पाइप बिछाकर आग बुझाई।


