डौंडी| बुधवार को मकर संक्रांति पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय में नाली निर्माण कार्य की नींव रखी गई। मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर भूमिपूजन किया। सांसद को तीन सूत्रीय मांग युक्त प्रतिवेदन सौंपा, जिसमें अतिरिक्त कक्ष निर्माण, सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिटोरियम निर्माण, वाणिज्य संकाय में शिक्षकों की कमी के मद्देनज़र अतिरिक्त पद सृजन शामिल है, सांसद ने महाविद्यालय परिवार को सकारात्मक आश्वासन दिया। प्राचार्य डॉ. योगेश्वर साहू, मनीष झा, रुपेश नायक, मुकेश कौड़ो, मोहंतीन चौरका, संजीव मानकर, रवि देशमुख मौजूद थे।


