पैसा निकालने बैंक जाते समय हुई दुर्घटना, घायल

महासमुंद| बसना थाना अंतर्गत धान बिक्री का पैसा निकालने बैंक जा रहे एक व्यक्ति की बाइक दुर्घटना होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम इंदरपुर का निवासी लाभो पटेल 13 जनवरी को अपने बाइक से धान बिक्री का पैसा निकालने के लिए ग्राम इंदरपुर से जिला सहकारी बैंक गढफ़ुलझर जा रहे थे, इसी दौरान सुबह 10:30 बजे यादव होटल ग्राम गढफ़ुलझर के पास, सामने से आ रही बाइक सुपर स्प्लेंडर सीजी 06 जीके 2607 का चालक अपने बाइक को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाभो पटेल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे लाभो पटेल बाइक सहित गिर गये। एक्सीडेंट होने से लाभो पटेल के बाएं पैर के घुटना के नीचे व कमर के पास चोंट आया। इसके बाद मामले की जानकारी लाभो पटेल को होने पर वह अपने बड़े भैया संजय पटेल के साथ घटना स्थल पहुंचा तो एक्सीडेंट हुए दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हालत में थे, व लाभो पटेल चोटिल अवस्था में वही रोड पर पड़े थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *