बसना क्षेत्र में 22 गौवंशों को कत्लखाना जाने से बचाया

भास्कर न्यूज | महासमुंद बसना थाना क्षेत्र में कुछ गौवंशों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुये वध करने के प्रयोजन से कत्लखाना ले जाते हुए बचाया है। बसना बजरंग दल के चार सदस्य आकाश बंजारा निवासी वार्ड 10 बसना, खेमराज साहू निवासी झगरेनडीह थाना सांकरा, हितेश प्रधान निवासी भीखापाली बसना, ललित साहू पिरदा ने बताया कि ग्राम देवलगढ़ में पांच व्यक्ति अवैध रूप से बहुत सारे गाय, बछड़ा, बछिया को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए वध करने के प्रयोजन से कत्लखाना ले जा रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसपर पुलिस ने मौके पर पांच व्यक्ति को अवैध रूप से बहुत सारे गाय, बछड़ा, बछिया को क्रूरतापूर्वक को हांकते हुये मारते पीटने ले जाते हुए घेराबंदी कर पकड़ा। जिसमें धनेश्वर चौहान (60) पिता सुकलाल चौहान निवासी राजपुर थाना बसना, श्रीराम चौहान (56) पिता माखन लाल चौहान निवासी तिलकपुर थाना बसना, मनोज चौहान (30) पिता कठलू चौहान निवासी कौहाजुनवानी थाना सलिहा जिला सारंगढ, 4 पुनीराम बरिहा (45) पिता धीरसिंग बरिहा निवासी कसौंदी थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार, उपेश कुमार बरिहा(18) पिता तुलसी बरिहा निवासी खम्हन थाना बसना जिला महासमुंद के पास से 12 नग छोटा बड़ा गाय व 10 नग छोटा-बड़ा बछड़ा कुल 22 नग मवेशी जुमला 50हजार रुपये को बरामद कर पुलिस ने जब्त किया। आरोपियों का कृत्य अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *