पैसा बोलता है…:होटल से 75-80 लाख लूटे, चंद घंटे में खुलासा

तस्वीर नरसिंहपुर की है। नोटों के पैकेट के आगे रखे ये माइक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के हैं। दरअसल, होटल कुसुम वैली में 2-3 फरवरी की दरम्यानी रात 2:30 बजे 3 से 4 नकाबपोश होटल में घुसकर 75 से 80 लाख रुपए लूट ले गए। सूचना मिलते ही सुबह 4 बजे पुलिस ने टीम गठित की और चंद घंटे ही खुलासा कर लिया। होटल के ही नाइट मैनेजर चंद्रेश रजक, कर्मचारी अनुज कुमार ने मोनू व अन्य साथियों के साथ लूट की साजिश रची ​थी। चारों को गिरफ्तार कर उनसे 66 लाख रुपए नकद बरामद कर लिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *