विदिशा| मुख्य बाजार में एक इलेक्ट्रानिक दुकान में तीरथ यादव नाम के युवक ने जहर खा लिया। जानकारी लगने पर तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि युवक पैसों के लेनदेन को लेकर तनाव था। जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। मामले की जांच की जा रही है।


