सड़क पर बनी पुलिया बारिश में बही, अब तक नहीं बनी

विदिशा| हरिपुरा से खिरिया को जोड़ने वाली सड़क पर बनी पुलिया बारिश में बह गई थी। कई महीने बीतने के बाद भी इसका निर्माण नहीं हो सका है। पुलिया नहीं होने से दोनों गांवों के लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से किसान, छात्र, मजदूर और मरीज आते-जाते हैं। पुलिया बहने के बाद से सड़क पूरी तरह खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे हालात और बिगड़ जाते हैं। दोपहिया वाहन चालकों को गिरने का डर बना रहता है। चारपहिया और ट्रैक्टर चालकों को जोखिम उठाकर निकलना पड़ता है। कई बार वाहन खराब होने की घटनाएं हो चुकी हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत दी गई। अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। रहवासियों ने मांग की है कि जल्द पुलिया बनाई जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए। इससे लोगों को राहत मिलेगी और हादसों पर रोक लगेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *