पॉट पेंटिंग्स से वेटलैंड्स को प्यार करने का संदेश फैलाने में कविता और पूर्णिमा फर्स्ट

जालंधर | इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वर्ल्ड वेटलैंड्स डे मनाया गया। जिसमें विद्यार्थी-अध्यापकों के बीच एक क्रिएटिव वेटलैंड पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इस मौके एनएसएस वॉलंटियर्स कविता गिरी और पूर्णिमा सेठी ने अपनी रियलिस्टिक पॉट पेंटिंग्स के ज़रिए वेटलैंड्स को महत्व देने, मैनेज करने, बहाल करने और प्यार करने का संदेश फैलाने के लिए पहला पुरस्कार जीता। इस के साथ कई लुप्त प्रजातियों के जीवन को बचाने में वेटलैंड्स के महत्व के प्रतीक प्रवासी पक्षियों, मछलियों और जानवरों को क्रिएटिव तरीके से डिज़ाइन करके, मेघा शर्मा, रितिका कौरा और ईशा बजाज ने दूसरा पुरस्कार जीता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *