पॉलीथिन मिलने एवं गंदगी करने पर 8 हजार का लगाया जुर्माना

उज्जैन | नगर निगम द्वारा प्रतिदिन शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को दृष्टिगत रखते हुए शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता के साथ ही कचरा मुक्त शहर बने इसके लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिन लोगों द्वारा बार-बार समझाइश देने के बाद भी गंदगी की जाती है, खुले में कचरा जलाया जाता है व खुले में कचरा फेंकते पाए जाते हैं, ऐसे लोगों पर सख्ती के लिए जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में गंदगी करने पर 6,600 रुपए एवं पॉलीथिन पाए जाने पर 1,350 रुपए का जुर्माना किया है। निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा स्वास्थ्य विभाग अमले को निर्देशित किया कि प्रतिदिन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक अपने-अपने जोन क्षेत्र में सघन रूप से भ्रमण करेंगे। साथ ही जो भी गंदगी करते पाए जाए, कचरा फेंकते पाए जाए या कचरा जलाते पाए जाए, अतिक्रमण करें, संबंधित पर चालानी कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *