गिरिडीह | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह, मैगजिनियां निवासी संतोष कुमार कुशवाहा ने रविवार को थाना में आवेदन देकर बताया कि शनिवार रात चोरों ने उनके पॉल्ट्री फार्म का मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। चोर फार्म के अंदर घुसे और एक कंप्रेसर मोटर, पांच पीस एंगल, एक ड्रिल मशीन, एक ग्राइंडर मशीन और मुर्गों को पानी पिलाने वाला करीब 250 लीटर का विंच सेट चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत 60 हजार से अधिक बताई गई है। कुशवाहा ने बताया कि शनिवार देर रात वह फार्म में ताला लगाकर घर चले गए थे। सुबह लौटे तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। चोरों ने फार्म की जाली भी तोड़ दी, जिससे उसे नुकसान पहुंचा है।


