पॉश कॉलोनी में 3 खाेखों के ताले तोड़े:दो के अंदर से सिलेंडर सहित अन्य सामान व नकद रुपए ले गए

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मनु मार्ग स्थित जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर बुधवार रात्रि अज्ञात चोरों ने चाय के खोखों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में करीब 15 से 20 हजार रुपए के सामान की चोरी कर ले गए।
दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर गया था। सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो खोखे का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान से गैस सिलेंडर, चाय बनाने का सामान और कुछ नकदी समेत करीब 10 हजार रुपये से अधिक का माल चोरी हो चुका था। वहीं पास में स्थित दूसरी चाय की दुकान संचालक अशोक के खोखे का पिछला हिस्सा तोड़कर चोर सिलेंडर सहित करीब 5 हजार रुपये का सामान ले गए।
इसके अलावा पास में मौजूद सरस बूथ को भी चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन ताला मजबूत होने के कारण चोरी नहीं हो सकी और बड़ा नुकसान टल गया। घटना की सूचना मिलने पर दुकानदारों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। क्षेत्र के दुकानदारों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *