पोखरियाडीह में 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा

बड़की सरिया| पोखरियाडीह गांव में खराब ट्रांसफॉर्मर की जगह नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। गांव में कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। ग्रामीणों ने विधायक को इसकी जानकारी दी थी। विधायक ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश दिया। ट्रांसफॉर्मर लगने से गांव में बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हो गई। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। साथ ही बिजली समस्या के समाधान के लिए आभार जताया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता है। आगे भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रहेगा। साथ ही बाजार मे अतिरिक्त फीडर से बिजली बहाल करने का निर्देश दिया ताकि लोगो को बिजली की समस्या झेलनी नही पड़े। मौके पर भाजपा नेता छोटू मंडल, पंकज मंडल, मनोज मंडल, चमरू मंडल, अशोक शर्मा, अनिल मंडल, भुवनेश्वर मंडल, प्रेम मंडल, राम लखन मंडल, लक्ष्मण मंडल, दौलत साव, दिलीप साव, गुलाब मंडल, नरेश मंडल, दिनेश शर्मा, प्रकाश साव, नकुल साव, खीरों साव, टिंकू साव, सुबास मंडल, सिकंदर मंडल सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *