सामाजिक सद्भाव के रूप में मना लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन बुधवार को सेक्टर-9 स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान बच्चों से केक कटवाया गया और उनके बीच पाठ्य सामग्री व मिठाई का वितरण किया गया। प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी एवं जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में देश के इतने बड़े नेता तथा करोड़ों दलितों के हक के लिए जीवन भर लड़ने वाले लालू यादव को बीमारी की अवस्था में भी भाजपा परेशान कर रही है। यह इजरायल द्वारा गरीब फिलिस्तीन पर ढाए जा रहे जुल्म से कम नहीं। लेकिन भाजपा को यह पता नहीं है कि लालू यादव एक इंसान नहीं बल्कि एक विचारधारा है। कोई रोक नहीं सकता। मौके पर महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, युवा जिलाध्यक्ष संतोष गिरी, युवा प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन गुप्ता, सीताराम यादव, ललन यादव, अरविंद राय, वकील यादव, सच्चिदानंद कुमार, युसुफ अंसारी, मनोज यादव, महेंद्र यादव आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *