पोटियाडीह में नशामुक्ति पर व्याख्यान हुआ

धमतरी | पोटियाडीह में नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता पर व्याख्यान हुआ। इस अवसर पर गांव के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान एवं माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथि खेल प्रशिक्षक टिकेश्वर निर्मलकर, रामकुमार साहू, दुर्गेश पटेल थे। कार्यक्रम में गांव की पहली राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी नम्रता साहू को जूनियर नेशनल चैंपियनशिप हिमाचल प्रदेश में पदक जीतने एवं मोक्ष साहू का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच शिव कुमारी जांगड़े, उप सरपंच राजीव गिरी गोस्वामी, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष शिशुपाल जांगड़े, अंकुर गोस्वामी, विक्रम साहू, प्रेमलाल सोनवानी, अजीत साहू आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *