पथर्रीडीह के एकलव्य स्कूल में शिक्षकों का प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | धमतरी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में बीते 29 सितंबर को मॉक ग्रामसभा के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक एवं सभी शिक्षकों का तिलक व बैच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सामुदायिक सहभागिता के महत्व को जमीनी स्तर पर समझाना था। प्रशिक्षक दिनेश साहू ने शिक्षकों को ग्राम सभा के उद्देश्य और उसके महत्व को बताया। कार्यक्रम की शुरुआत बेहद रोचक ढंग से मानव रेलगाड़ी बना कर की गई। विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें समूह चर्चा, प्रश्नोत्तरी और परिचय में अपना नाम व परिवार में अपने पद का जैसे बड़े या छोटे होने पर जिम्मेदारियां और कर्तव्यों के साथ दिया। शिक्षकों ने ग्राम सभा की नकली बैठक का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने गांव की समस्याओं जैसे स्वच्छता, जल संरक्षण, और शिक्षा पर चर्चा की। प्रशिक्षक ने शिक्षकों को लोकतांत्रिक निर्णय लेने की प्रक्रिया और सामुदायिक सहयोग की भूमिका समझाई। इस आयोजन में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता विकसित की। यह कार्यक्रम न केवल शैक्षिक था, बल्कि शिक्षकों में नेतृत्व और सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित करने में सफल रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करना था, ताकि वह बच्चों को रोल प्ले व एक नाटक अभिनय के द्वारा ग्राम सभा की बैठक में होने वाली सभी गतिविधियों का गहन अध्ययन कर सके, ताकि भारत सरकार का एक विकसित देश बनाने का सपना साकार हो सके, जिसकी शुरुआत पंचायती राज मिनिस्ट्री द्वारा ट्राइबल डिपार्टमेंट के साथ मिलकर एक सफल ट्रेनिंग के साथ हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *