भास्कर न्यूज | धमतरी नशे की हालत में वैन चलाते हुए एक व्यक्ति को कुचलने और फरार होने के आरोपी सूर्यदेव को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने वैन चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी सूर्यदेव अग्रवाल (36) निवासी खुंदनी गुरूर, वर्तमान निवासी रत्नाबांधा रोड धमतरी के खिलाफ धारा 201, 125-7, 105 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड पर जेल भेजा है। रुद्री थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि यह हादसा 5 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे भटगांव रोड पर हुआ। वैन सीजी 04-एचसी 0364 के चालक सूर्यदेव अग्रवाल ने नशे में वाहन चलाते सड़क किनारे खड़े कांशीराम साहू (50), पेंडरवानी निवासी को टक्कर मार दी।


