पोर्न VIDEO देखकर बच्ची से रेप, फिर मर्डर:चिल्लाने पर घसीटा, ईंट-बत्ते से मारा; चॉकलेट का लालच देकर छत पर ले गया था नाबालिग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 14 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से रेप किया, फिर उसे मार डाला। आरोपी ने पहले पोर्न VIDEO देखा। इसके बाद बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने छत पर ले गया। वारदात के वक्त चिल्लाने पर ईंट और बत्ते से मारा। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बच्ची की अर्धनग्न लाश गीतांजलि सिटी कॉलोनी से लगे स्वर्णिम एरा कॉलोनी की बिल्डिंग की छत पर मिली थी। इसी बिल्डिंग में कोनी क्षेत्र के मजदूर काम करते हैं। परिवार सहित रहते भी हैं। इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर की बेटी की हत्या हुई है। छत पर मजदूर ने देखी लाश दरअसल, मंगलवार की सुबह एक मजदूर छत पर गया था। इस दौरान उसने देखा कि एक बच्ची मरी हालत में पड़ी है। खून से सनी भी है। वह घबरा गया। तत्काल छत से नीचे उतरा और आसपास मौजूद साथियों और बच्ची के पिता को जानकारी दी गई। इसके बाद बच्ची के पिता ने सरकंडा थाने में सूचना दी कि एरा कॉलोनी की बिल्डिंग की छत पर बच्ची की लाश मिली है। सूचना मिलते ही SP रजनेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए। बच्ची चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन लौटी नहीं वहीं मृत बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे के करीब बच्ची चॉकलेट लेने गई थी, तभी से लापता थी। बेटी की हर जगह तलाश की गई, लेकिन कहीं नहीं मिली थी। मंगलवार सुबह हमारी बच्ची मृत हालत में मिली। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। कैसे पकड़ा गया आरोपी ? पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाले गए, करीब 50 से अधिक संदेहियों से, पास के ही चॉकलेट बेचने वाले दुकानदारों से पूछताछ की गई। इस दौरान 14 साल के लड़के के बारे में जानकारी मिली। वह भी एरा कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने लड़के की पहचान कर हिरासत में लिया। शोर मचाने पर बच्ची को मारा बिलासपुर SP रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट खिलाने का लालच देकर छत पर ले गया। विरोध कर रही थी तो घसीटा। शोर मचाने पर बच्ची के सिर पर लकड़ी के बत्ते से मारा, जिससे उसकी मौत हुई। आरोपी लड़के के पैर पर भी खून के निशान मिले हैं। खून को धो नहीं पाया था। अब ग्राफिक में देखिए पोर्नोग्राफी देखने के मामले में दुनिया के कौन से 10 देश टॉप हैं… 3 पॉइंट्स में जानिए भारत में पोर्न वीडियो देखने को लेकर क्या हैं कानून …………………………….. छत्तीसगढ़ में रेप से संबंधित और भी खबर पढ़ें 4 दिन पहले गैंगरेप…अब नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी: भिलाई में सुसाइड नोट में लिखा- बॉयफ्रेंड ने कमरे में बुलाया, दोस्तों संग मिलकर दुष्कर्म किया भिलाई में 17 साल की लड़की ने गैंगरेप के बाद घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। कमरे में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आदी बारले (19) और उसके दोस्तों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। लड़की के मोबाइल में कई ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिले हैं, जिसमें 16 फरवरी को गैंगरेप का जिक्र है। घटना के दो दिन बाद रविवार 18 फरवरी को उसने सुसाइड किया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *