बस्तर के राजा की कार ने वाहन को मारी टक्कर:धमतरी में रामायण मंडली के 12 कलाकार घायल, पुलिस बोली- FIR के बाद करेंगे कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के धमतरी में रामधुनी कार्यक्रम में जा रही रामायण मंडली की गाड़ी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मंडली के सभी 12 कलाकार घायल हो गए। घटना बायपास रोड पर हुई। टक्कर मारने वाली कार बस्तर के राजा कमलचंद भंजदेव की बताई जा रही है। सभी घायल कलाकारों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सन्नी दुबे ने बताया कि टाटा एस और कार घटनास्थल पर है। कार बस्तर के राजा कमलचंद भंजदेव की है। FIR के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक टक्कर के बाद वाहन पलटने से कलाकार दब गए। आसपास के लोगों ने घायलों को खींच कर बाहर निकाला। मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस, एंबुलेंस, और निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज जारी है। घायल महिला और युवक ने बताया कि ने बताया कि बालोद जिले के ग्राम पेरपार रहने वाले हैं। जो की श्रद्धा मानस महिला मंडली के रामायणी कलाकार हैं। टाटा एस क्रमांक CG 17 H 2336 में करीब 12 लोग सवार होकर ग्राम पेरपार से रायपुर रामधुनी कार्यक्रम में रामायण करने के लिए जा रहे थे।इसी दौरान पीछे से कार CG 17 KS 0007 ने ठोकर मार दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर संजय वानखेड़े ने बताया कि हादसे में 12 घायल जिला अस्पताल पहुंचे थे। सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *