पोल काट बड़ा हिस्सा उठाया, छोटा डिवाइडर में छोड़ा

भिलाई|भिलाई निगम ने हालही नगर में पूर्व में लगे ट्यूबलर पोल को हटवाकर उनकी जगह नए डिजाइनर पोल लगवाए हैं। इसके लिए तय एजेंसी ने पुराने पोल को कई जगह जमीन से दो-तीन फिट ऊपर से काट कर हटाया है। नीचे का हिस्सा जहां का तहां उसी हाल में छोड़ दिया गया है। सुपेला चौराहे पर आकाशगंगा की ओर डिवाइडर पर पड़ा ऐसा ही एक हिस्सा राहगीरों के लिए खतरे की घंटी है। स्थानीय लोगों ने उसपर लाल कपड़ा बांध दिए हैं। इससे चोट लग सकती है। – संजय नायक, सुपेला

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *