मोबाइल नंबर पर जांच रिपोर्ट की सुविधा नहीं

भिलाई|जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में खून जांच से रिपोर्ट लेने तक कई बार भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। क्योंकि पंजीकरण के समय लिए गए मोबाइल नंबर पर निजी पैथालॉजी की तरह यहां से जांच रिपोर्ट नहीं भेजी जाती है। जबकि केंद्र सरकार का दावा कि उसने ऐसी सुविधा शुरू किया है कि मरीजों के मोबाइल नंबर के सापेक्ष उनके स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज आन-लाइन उपलब्ध रहेंगे। दुर्ग के जिला अस्पताल में हाल-फिलहाल यह टेढी खीर लग रहा है। – अम्मू खान, दुर्ग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *