पोस्टर मेकिंग में रितिक, कविता में रिंकू, भाषण मुकाबलों में शुभम फर्स्ट

जालंधर| सरकारी आर्ट्स व स्पोर्ट्स कॉलेज में हिंदी दिवस को समर्पित कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें स्टूडेंट्स ने पोस्टर मेकिंग, कविता, भाषण मुकाबलों में हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यातिथि प्रिंसिपल डॉ. रणबीर सिंह थे, बोले- हमें सभी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। इस दौरान डॉ. अमनदीप कौर ने कहा कि आज के इस दौर में एक से ज्यादा भाषा का ज्ञान होना अहम लेकिन हमें भारतीय भाषाओं का महत्व भी देखना होगा। पोस्टर मेकिंग मुकाबलों में बीए समेस्टर 5 के रितिक व दनिशा ने क्रमवार पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। बीपीईएस की स्टूडेंट ज्योति ने तीसरा स्थान जीता। इसी तरह कविता मुकाबलों में रिंकू ने पहला, सकीना ने दूसरा, राधा ने तीसरा स्थान जीता। भाषण मुकाबलों में शुभम ने पहला, रिंकू ने दूसरा, दिव्या ने तीसरा स्थान जीता। इस दौरान विजेता स्टूडेंट्स को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीना कपूर भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *