पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए किया सजग

भास्कर न्यूज |उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत सतबहिनी पंचायत के नवगढ़ स्थित यूएमएस में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में बुधवार को अतिथियों और विद्यालय प्रबंध समिति ने सामूहिक रूप से फलदार और छायादार पौधे लगाए। एक महीने से स्कूली बच्चों के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के समापन पर बीडीओ श्रवण कुमार भगत, पलामू डायट की प्रिंसिपल अमृता सिंह,पलामू के सी थ्री के समन्वयक आकाश कुमार, इको क्लब के जिला समन्वयक हसन रजा, डायट संकाय सदस्य मृत्युंजय कुमार, बीआरसी के बीपीओ नरेंद्र सिंह, एमडीएम समन्वयक अनिमेष पाठक और सीआ रपी प्रमोद कुमार सिंह ने विद्यालय परिसर में मां के नाम पर एक एक पौधे लगाए। इससे पहले विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों ने अपने आस पड़ोस में 60 पौधे लगा कर, उसका फोटो शिक्षा विभाग द्वारा जारी वेबसाइट पर अपलोड कर प्रमाण पत्र प्राप्त किए थे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और अपने द्वारा लगाए गए वृक्षों का पोषण रक्षण के शपथ लिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण भगत ने बच्चों को पेड़ का जीवन में महत्व समझाते हुए कहा कि मानव का यह स्वभाव है कि जो उसे मुफ्त में मिलता है उसका वह महत्व नही समझते। वृक्ष हमें मुफ्त में ऑक्सीजन प्रदान करता है। इसलिए हमें इसका महत्व नही समझ पाते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधान शिक्षक कृष्णा राम ने सभी अतिथियों के आगमन पर आभार जताया। मौके पर वार्ड अध्यक्ष शंभू नाथ पांडे, इंदु देवी, समाजसेवी सुनील पांडे, संजीव पांडे, केदार पाण्डेय उपस्थित थे।इसको सफल बनाने में इको क्लब की सचिव रीति कुमारी, सदस्य प्रतिज्ञा कुमारी, चाँदनी कुमारी, मंटू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रंजन रजवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *