पौधे लगाने, बचाने, देखभाल का संकल्प लिया

जालंधर| सेंट सोल्जर ग्रुप की सभी स्कूल शाखाओं ने ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देखरेख में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। ग्रुप ने इस दिन को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया। विद्यार्थियों ने पेड़ों को राखी बांधी और अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उन्हें बचाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया, क्योंकि पेड़ों के बिना हम और हमारा पर्यावरण कुछ भी नहीं है और विद्यार्थियों ने इस रक्षाबंधन को वृक्ष बंधन का नाम दिया। रक्षा बंधन, जिसे राखी के नाम से भी जाना जाता है, एक शुभ त्योहार है जो भाई-बहनों के बीच अटूट बंधन का जश्न मनाता है। ये त्यौहार उपहारों के आदान-प्रदान से भी आगे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *