जालंधर| समाज सेवकों की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरुपर्व के उपलक्ष्य में कमल विहार बशीरपुरा शिवपुरी श्मशान घाट के बाहर गर्म दूध, जलेबी और पकोड़े का लंगर लगाया गया। इसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, प्रदेश स्पोर्ट्स सेल अध्यक्ष सनी शर्मा और अन्य लोग मौजूद रहे। यहां जिला सचिव अमित भाटिया, नवदीप सिंह, राजन शर्मा, नितिन, गुरसेवक सिंह, होशियार लाल और अन्य भक्त मौजूद रहे।


