भास्कर न्यूह | जालंधर श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदास मंदिर कटरा मोहल्ला की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी मंदिर के पूर्व सचिव स्व. सतपाल पाला के निवास पहुंची जहां उनके बड़े भाई देसराज लोच, धर्मपत्नी ऊषा लोच और बेटे प्रथम लोच ने सबको सिरोपा पहनाकर प्रभातफेरी का स्वागत किया। प्रभातफेरी में स्त्री सत्संग सभा ने गुरु महाराज जी की बाणी का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। इस अवसर प्रधान राकेश कुमार लोच द्वारा परिवार के सभी सदस्यों को गुरु महाराज की तस्वीर भेंट करके सम्मानित किया गया।


