प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में करवाया बच्चों का गुरमत समागम, प्रतिभागियों का किया सम्मान

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरमत शिक्षा सभा की ओर से गुरु हरगोबिंद साहिब जी के 430वें प्रकाश पर्व पर विशेष दीवान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक रछपाल सिंह, ज्ञानी तरसेम सिंह और विशेष सहयोगी सीए जसमीत सिंह ने बताया कि सभा की ओर से रविवार को लगने वाली गुरमत कक्षाओं के जरिए बच्चों को धार्मिक ज्ञान और सिख इतिहास की जानकारी दी जाती है। इस गुरमत समागम में 135 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने संगत को छठे पातशाह जी के जीवन, गुरु इतिहास और मानवता की भलाई के लिए लड़ी गई लड़ाइयों की जानकारी दी। हर उम्र के विद्यार्थियों ने गुरबाणी पाठ, कीर्तन, कथा विचार, व्याख्यान और स्किट्स के जरिए संगत को भावविभोर किया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरकिरपाल सिंह ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। दीवान का समापन भाई गुरविंदरपाल सिंह रिंकू वीर जी के रसभरे कीर्तन से हुआ। उपस्थित प्रमुखों में हरजीत सिंह एडवोकेट, कुलवंतबीर सिंह कालड़ा, दविंदर सिंह रहेजा, अमरीक सिंह, सतिंदरपाल सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह सर्राफ, सचिव इंदरपाल सिंह, जगजीत सिंह कैशियर, जसमीत सिंह, इंदरपाल सिंह अरोड़ा समेत अन्य मौजूद रहे। गुरमत समागम में भाग लेते प्रतिभागी (दाएं) प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्रबंधक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *