213 बच्चों ने सीखे व्यक्तित्व विकास और अच्छा जीवन जीने का ढंग, कविता गुरबाणी कंठ समेत दूसरे मुकाबलों में लिया हिस्सा

भास्कर न्यूज | जालंधर धन्य-धन्य माता गुजरी जी सेवा सोसायटी और तेरा तेरा हट्टी द्वारा लगाया गया सात दिवसीय गुरमत समर कैंप संपन्न हो गया। प्रतिभागियों ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को आनंद-विभोर किया। समापन पर करवाए चौपहरा गुरमत समागम में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया और पार्षद डॉ. मुनीष विशेष तौर पर शामिल हुए। कैंप में करीब 213 बच्चों ने व्यक्तित्व विकास और अच्छे जीवन जीने के ढंग सीखे। इस दौरान कविता गुरबाणी कंठ मुकाबले और अन्य धार्मिक गतिविधियों के मुकाबले भी करवाए गए। मुकाबले में 5 से 10 वर्ष वाले आयु वर्ग में पहला स्थान कंवल आसीस कौर, दूसरा स्थान चिरंजीव सिंह और तीसरा हिरदै सिंह रहे। अन्य वर्ग में सहज प्रीत सिंह और सुहाना को विजेता घोषित किया गया। इस मौके पर जितेंद्र पाल सिंह कपूर ने बताया कि बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में समय का सदुपयोग के बारे में बताना, अपनी संस्कृति और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों के साथ जोड़ना ही कैंप का मुख्य उद्देश्य था। इस दौरान तरविंदर सिंह रिंकू, जोगिंदर सिंह गांधी, जसविंदर सिंह, ईशलीन कौर, हरमिंदर कौर, इंद्रजीत कौर, दलजीत कौर, अर्षप्रीत कौर, राज कौर, हरचरण सिंह भाटिया समेत अन्य मौजूद रहे। गुरमत समर कैंप में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते मेहमान और आयोजक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *